• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नाई संघ ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मनाई।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती ठाकुरगंज नाई संघ द्वारा स्टेशन रोड पर संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इस अवसर पर “कर्पूरी ठाकुर अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक स्वतंत्रता सेनानी, महान विचारक, कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक समरसता के प्रतीक और गरीब-शोषितों के मसीहा थे। भारत सरकार ने उन्हें “भारत रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

इस मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर, महामंत्री भोला ठाकुर, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता कौशल यादव, पार्षद अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, बंगाली ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, रवि ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान, राजेश करनानी, चंद्रकांत गौतम, विप्लव कर्मकार, मनमोहन साह, सपन भट्टाचार्य, सूरज गुप्ता, गौतम शील, विकास ठाकुर, अशोक ठाकुर और गुनाधार सिन्हा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *