सारस न्यूज़, अररिया।
मंगलवार को प्रशासन ने जोगबनी हाट लैंड को पूरी तरह अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम शैलजा पांडेय ने किया। उनके साथ एसडीपीओ मुकेश साह, कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमार, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके, अतिक्रमणकारियों ने हाट की जमीन खाली नहीं की। अंततः प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हाट लैंड को खाली कराया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस बल और एसएसबी के पशुपति सिंह के नेतृत्व में जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
इस अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।