बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ, जिला शाखा अररिया ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस केंद्र, अररिया से चांदनी चौक तक मशाल जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध मार्च निकाला।
विरोध प्रदर्शन के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा उर्फ बबलू झा ने कहा कि हम गृह रक्षकों की 21 सूत्री मांगें, जो हमारी मूलभूत समस्याओं के समाधान से जुड़ी हैं, वर्षों से सरकार के पास लंबित हैं।
उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व भी पटना के गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन किया गया था, जहां सरकार के एक सचिव ने आश्वासन दिया था कि जल्द हमारी मांगें पूरी की जाएंगी और धरना समाप्त कराया गया था। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि होमगार्ड जवान 24 घंटे सरकार की ड्यूटी निभाते हैं, चाहे दिन हो या रात, आंधी हो या बारिश, ठंड हो या गर्मी। बावजूद इसके, उनकी वेतन और सुविधाओं की मांगें वर्षों से अनसुनी पड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन और समान सुविधाएं गृह रक्षकों का हक है, लेकिन बिहार सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कई गृह रक्षकों की सेवा समय से पहले समाप्त कर दी गई है, जिससे बल की भारी कमी हो गई है और विभिन्न प्रतिष्ठानों की विधि-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गृह रक्षकों ने कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी होंगी।
इस विरोध प्रदर्शन में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गृह रक्षक शामिल हुए।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply