Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

02 फ़रवरी का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

02 फ़रवरी, 1509 – भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।

02 फ़रवरी, 1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

02 फ़रवरी, 1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

02 फ़रवरी, 1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

02 फ़रवरी, 1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।

02 फ़रवरी, 1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

02 फ़रवरी, 1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

02 फ़रवरी, 1892 – रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।

02 फ़रवरी, 1901 – क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।

02 फ़रवरी, 1913 – न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।

02 फ़रवरी, 1920 – फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।

02 फ़रवरी, 1922 – जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ पहली बार प्रकाशित किया गया।

02 फ़रवरी, 1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

02 फ़रवरी, 1952 – मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

02 फ़रवरी, 1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।

02 फ़रवरी, 1966 – पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।

02 फ़रवरी, 1982 – सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।

02 फ़रवरी, 1990 – अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।

02 फ़रवरी, 1992 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

02 फ़रवरी, 1997 – चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।

02 फ़रवरी, 1997 – रामसर सम्मेलन के 16 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस का पहली बार आयोजन किया गया।

02 फ़रवरी, 1999 – आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास।

02 फ़रवरी, 2001 – भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति मिली।

02 फ़रवरी, 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।

02 फ़रवरी, 2004 – स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।

02 फ़रवरी, 2007 – अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

02 फ़रवरी, 2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

02 फ़रवरी, 2008 – राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।

02 फ़रवरी, 2008 – केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न।

02 फ़रवरी, 2008 – दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया।

02 फ़रवरी, 2008 – पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।

02 फ़रवरी, 2019 – दिल्ली NCR क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प के झटके आए। इंडोनेशिया में भी 6.1 तीव्रता का भूकम्प।

02 फ़रवरी, 2019 – ईरान ने 1350 कि.मी. तक मार करने वाली क्रुज मिशाइल का सफल परीक्षण किया।

02 फ़रवरी, 2020 – चीन से बाहर कोरोना वायरस के कारण मौत का पहला मामला फिलिपींस में सामने आया।

202 फ़रवरी, 020 – चीन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए ई-वीज़ा अस्‍थायी रूप से निलंबित किया गया। वुहान से 330 लोगों को लेकर दूसरा विमान दिल्ली पहुंचा।

02 फ़रवरी, 2020 – भारत और मालदीव ने अद्दू अतोल के पांच द्वीपों पर अद्दू पर्यटन क्षेत्र की स्थापना के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

02 फ़रवरी, 2021 – विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भारत को मिला पहला आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन केन्द्र।

02 फ़रवरी, 2022 – छत्तीसगढ़ एक राष्ट्र – एक राशनकार्ड लागू करने वाला देश का 35वां राज्य बना।

02 फ़रवरी, 2022 – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिला लाभार्थी के पति का आधार कार्ड प्रस्‍तुत करने की अनिवार्यता समाप्त की।

02 फ़रवरी, 2023 – गुवाहाटी में भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह की पहली सतत वित्त कार्य समूह बैठक का उद्घाटन हुआ।

02 फ़रवरी, 2023 – भारतीय रेलवे ने यात्री किराये से आय में 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

02 फ़रवरी, 2023 – भारत सरकार ने “आत्मनिर्भर हॉर्टिकल्चर क्लीन प्लांट प्रोग्राम” शुरू किया।

02 फ़रवरी, 2024 – चंपई सोरेन झारखंड के 12वें CM बने।

02 फ़रवरी, 2024 – हिमाचल के सोलन ज़िले के बद्दी में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से 24 मजदूर घायल हुए 3 महिलाएं छत से कूदी , एक की मौत हुई।

02 फ़रवरी, 2024 – केन्या की राजधानी नैरोबी में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई व लगभग 300 लोग घायल हो गए (01 फरवरी को लगभग 23:30 के बाद)।

02 फ़रवरी, 1884 – श्रीधर वेंकटेश केलकर – प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

02 फ़रवरी, 1889 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता।

02 फ़रवरी, 1890 – अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।

02 फ़रवरी, 1902 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक।

1909 – मोहिंदर सिंह रंधावा – भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।

02 फ़रवरी, 1915 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।

02 फ़रवरी, 1916 – दसरथ देब – भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के आठवें मुख्यमंत्री रहे।

02 फ़रवरी, 1922 – बी. बी. लिंगदोह – मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे(तीन बार)।

02 फ़रवरी, 1925 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।

02 फ़रवरी, 1970 – अन्नपूर्णा देवी यादव – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ।

02 फ़रवरी, 1979 – शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री।

02 फ़रवरी, 1989 – अनुराधा थोकचोम – भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी।

02 फ़रवरी, 1990 – बाला देवी – भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी।

02 फ़रवरी, 1907 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

02 फ़रवरी, 1958 – बलुसु संबमूर्ति – मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।

02 फ़रवरी, 1960 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

02 फ़रवरी, 1969 – खूबचंद बघेल – स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।

02 फ़रवरी, 1978 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901)।

02 फ़रवरी, 1982 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।

02 फ़रवरी, 2007 – विजय अरोड़ा, भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944)।

02 फ़रवरी, 2013 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।

02 फ़रवरी, 2017 – शुनिचिरो ओकानो – एक जापानी फुटबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक थे।

02 फ़रवरी, 2022 – ‘आनंद’ समेत 450 फिल्मों में सफल अभिनय करने वाले अभिनेता रमेश देव (93) का निधन हुआ।

02 फ़रवरी, 2023 – टॉलीवुड डायरेक्टर के.विश्वनाथ (92) का निधन हुआ।

02 फ़रवरी, 2024 – अमेरिकी अभिनेता डॉन मरे (94) का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *