• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया, ओम नगर से रहस्यमय तरीके से विवाहिता लापता, पुलिस जांच में जुटी

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया प्रतिनिधि: नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर वार्ड संख्या 08 से एक 23 वर्षीय विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति विवेक कुमार महतो, पिता कमल महतो, ने नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला 24 जनवरी को दोपहर 4 बजे बिंद टोला वार्ड संख्या 08 से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 4 फरवरी को पति ने औपचारिक रूप से थाना में आवेदन दिया।

पति विवेक कुमार महतो ने बताया कि उनकी पत्नी पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला से काफ़ी घनिष्ठ थी। अचानक 24 जनवरी को पत्नी के लापता होने के बाद, पड़ोसी विधवा महिला भी थोड़ी देर बाद से गायब हो गई। इस घटना के बाद विवेक कुमार महतो को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें उनकी पत्नी घबराई हुई आवाज़ में खुद को पुरानी दिल्ली के फौजी कैंप के पास होने की बात कह रही थी और वहां से ले जाने की गुहार लगा रही थी।

नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कांड संख्या 37/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गहन जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *