आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, किशनगंज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पार्टी के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को बहादुरगंज के शिव मंदिर चौक स्थित निज आवास पर एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सह संयोजक (शहरी निकाय) एवं बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी वरुण सिंह ने की। बैठक में उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना आवश्यक है।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शक्ति केंद्र प्रमुख का चयन करें और शीघ्र ही बूथ कमिटी का गठन सुनिश्चित करें। साथ ही, मंडल कमिटी का विस्तार भी जल्द से जल्द पूरा करें ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
वरुण सिंह ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचानी होगी, ताकि लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष किशले सिन्हा, बहादुरगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, टेढ़ागाछ मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष (टेढ़ागाछ) रामबिलास सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नोमान आलम, प्रदीप सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सारस न्यूज, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply