• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

केपीएल सीजन थ्री के ओपनिंग मैच में किशनगंज वारियर्स की जीत, किशनगंज पैंथर्स को 8 विकेट से हराया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जतिन को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

किशनगंज प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन 3 का उद्घाटन मैच सीजन 1 की उपविजेता किशनगंज पैंथर्स और सीजन 2 की उपविजेता किशनगंज वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किशनगंज पैंथर्स की टीम ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर विकास पासवान (5 रन) 16 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। विस्फोटक बल्लेबाज अंकुश राज, जिन्हें एक जीवनदान भी मिला, 16 रनों के स्कोर पर आउट हो गए।

लगातार झटकों से पैंथर्स की टीम उबर नहीं सकी और पूरी टीम 12.1 ओवर में 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ऑलराउंडर रजनीश कुमार ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं, किशनगंज वारियर्स की ओर से जतिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.1 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा, भास्कर दुबे और नवनीत झा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मणिशंकर भट्ट और किशन कुमार को 1-1 सफलता मिली।

वारियर्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया

98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज वारियर्स की टीम ने 2 विकेट खोकर 8.5 ओवर में आसानी से जीत दर्ज कर ली। वारियर्स की ओर से:

  • ने (41 रन)
  • दिशांत मिश्रा (14 रन)
  • जितिन यादव (नाबाद 19 रन)
  • भास्कर दुबे (नाबाद 6 रन)

टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

वहीं, किशनगंज पैंथर्स की ओर से अंकुश राज और रणजीत ने 1-1 विकेट लिया।

जतिन बने ‘मैन ऑफ द मैच’

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले जतिन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
उन्होंने 4 विकेट लेने के अलावा 19 रनों की नाबाद तेज पारी खेली। उन्हें केपीएल चेयरमैन दीपक शर्मा डिंपल और समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि असगर अली “पीटर” के हाथों मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैन ऑफ द मैच को मिला 20 ग्राम चांदी का सिक्का

मैन ऑफ द मैच के रूप में 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया, जिसे दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और ऋषभ अग्रवाल की ओर से प्रायोजित किया गया था। पुरस्कार वितरण समारोह में किशनगंज जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष एवं केपीएल एडमिनिस्ट्रेटर संजय जैन, सचिव परवेज आलम गुड्डू, तारिक इकबाल, मनोव्वर रिजवी और अविनाश अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *