• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर थाना में सदर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर थाना में सदर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन व अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने महिला पुलिस कर्मियों को बुके देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने वालों में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अनु कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक स्वाति पटेल, पुष्पम कुमारी, महिला पुलिस कर्मी सोनी कुमारी आदि शामिल थी। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि अब पुलिस विभाग में भी महिलाएं अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। उन्हें भी बराबर का सम्मान मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *