बिहार सरकार ने सूबे के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। बिहार पुलिस सेवा के 108 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर गृह विभाग ने रविवार को अधिसूचना जारी की है। इसी कड़ी में गोपालगंज में सीधी नियुक्ति में पदस्थापित 64वीं बीपीएससी बैच की साइबर क्राइम की पुलिस उपाधीक्षक रजिया सुल्ताना को अररिया साइबर क्राइम का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। रजिया सुल्ताना बिहार की पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनी है। बिहार पुलिस में यह फेरबदल अपराध नियंत्रण व प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किया गया है। इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply