चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हाइवा के ठोकर से बाईक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, फारबिसगंज- जोगबनी मुख्य मार्ग के बथनाहा रेलवे क्रासिंग के समीप हुआ हादसा।

Mar 10, 2025 #हादसा

सारस न्यूज, अररिया।

फारबिसगंज- जोगबनी मुख्य मार्ग के बथनाहा रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को तेज रफ्तार एक हाईवा के ठोकर से जहां एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए वही बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो राहगीरों के मदद से गंभीर रूप से घायल बाईक सवार दोनो व्यक्ति को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के द्वारा ईलाजरत गंभीर रूप से घायल बाईक सवार दोनो व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बाईक सवार दोनो व्यक्ति का नाम 60 वर्षीय सचिदानंद कर्ण पिता स्वर्गीय रामेश्वर लाल दास व 20 वर्षीय अभिनव कुमार पिता सचिदानंद कर्ण बथनाहा वार्ड संख्या 27 निवासी बताए जाते हैं। घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि दोनो पिता पुत्र एक बाईक पर सवार होकर फारबिसगंज से बथनाहा के तरफ जा रहे थे जैसे ही बथनाहा रेलवे क्रासिंग से आगे पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से जा रहे एक हाईवा ने उनके बाईक में जोरदार ठोकर मार दी जिसमें वे दोनो पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाईक भी क्षति ग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *