• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अलताबारी गांव में जमीनी विवाद मामले को लेकर दो पक्ष मे हुई मारपीट।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज मे जमीनी विवाद मामले को लेकर दो पक्ष मे हुई मारपीट कि घटना घटित, कई लोग हुए जख्मी। जमीनी विवाद मामले मे दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमे महिला सहित कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे किया गया। वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज हेतु किशनगंज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव में जमीनी विवाद मामले को लेकर दो पक्ष मे खूनी संघर्ष उत्पन्न हो गया। वहीं इस घटना मे दोनों पक्ष के लोगों के द्वारा थाना मे कांड दर्ज करवाकर न्याय की फरियाद पुलिस पदाधिकारी से लगाई है। थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से दो -दो लोग गंभीर रुप से जख्मी होने कि सूचना मिली है। वहीं दोनों पक्ष के द्वारा कांड दर्ज कराए जाते ही पुलिस मामले कि जांच एवं अग्रतर कार्रवाई मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *