Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

होली पर्व को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

अश्लील गीतों व हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर : थानाध्यक्ष

रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने की। इस बैठक में त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक कैप्टन संजय पांडेय ने कहा कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां के लोग सभी त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं, इसलिए होली का पर्व भी आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।

वहीं, अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे शांति पूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगा। उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की अपील की।

डीजे और शरारती तत्वों पर रहेगी नजर

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी शरारती तत्वों की गतिविधियों की आशंका हो तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

समाज को एकजुट रखने का संदेश

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुरेंद्र तांती ने कहा कि होली में विभिन्न रंग मिलकर एक हो जाते हैं, उसी तरह हमें भी इस त्योहार को एकजुट होकर मनाना चाहिए।

इस अवसर पर समाजसेवी बिट्टू सिन्हा, मो. शकील, मो. सलाम, रिंकू कुमार, नितेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *