होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच सीमावर्ती थाना क्षेत्र गलगलिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आज शुक्रवार को रंगो का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाई गई। रंग अबीर उड़ाते हुए ख़ुशी का इज़हार कर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। वहीं लोगों ने होली के गीत और ढोल, झाल और करताल की धुनों पर थिरकते दिखे। इधर उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ पी० एस ०आई मन्नू कुमारी द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दोनों पुलिस पदाधिकारी खुद नजर रखे हुए थे। कहीं से भी किसी तरह के अप्रिय घटना की कोई सुचना नहीं मिली। गलगलिया के विभिन्न मोहल्ला में बच्चे, किशोर, युवक,व्यस्क और वृद्ध लोगों ने जमकर होली खेली। होली खेलने की शुरुआत गुरुवार को होलिका दहन की राख से शुरु हुआ। सभी उम्र के लोगों ने सुबह सात बजे से ही रंग-गुलाल लेकर सड़क पर निकल पड़े। इस क्रम में लोगों ने नम्रता पूर्वक एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाए। इस होली में लोगों ने रसायन मिले रंग से दूर रह कर हर्बल रंग का विशेष रुप से प्रयोग किया, जिससे कि होली बिलकुल स्वच्छ और हर्षोल्लास पूर्वक मनी। रंग-गुलाल का खेल दोपहर दो बजे तक चलता रहा। इसके उपरांत संध्या बेला लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गुलाल की होली खेली। जिसमें बच्चों ने बड़ों के चरणों पर गुलाल डाल कर आर्शीवाद लिया। वहीं बड़े-बुजुर्ग ने गुलाल का टीका लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।
शांतिपूर्ण माहौल में हुई होली एवं जुम्मे की नमाज:
भातगाँव मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह ने कहा कि गलगलिया के भातगांव सीमावर्ती क्षेत्र में होली के साथ ही आज जुम्मे की नमाज भी अदा की गई । यहाँ आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का माहौल है। सभी लोग एक दूसरे धर्मों का सम्मान कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार का लिया आनंद।
होली में रही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इसके लिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सड़क पर आने-जाने लोगों सहित होली खेलने वालों पर विशेष नजर रखी गई थी। गश्ती दल द्वारा थाना क्षेत्र के कोने-कोने में गश्त लगाए जा रहे थे। जिससे कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके। इसके अलावे संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल लगातार सुबह से गश्त कर रही थी और प्रशासन की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज गलगलिया।

Leave a Reply