• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिघली गांव में भयंकर आग, स्थानीय लोगों द्वारा राहत कार्य जारी।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

दिघली गांव में भयंकर आग, स्थानीय लोग पहुंचे मदद को

ठाकुरगंज: छैतल पंचायत के दिघली गांव में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कई घर इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने बाल्टियों, पाइप और अन्य संसाधनों की मदद से आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आग के कारण हुए नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है।

स्थानीय प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *