बिहार दिवस को लेकर जिले में सभी आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 22 मार्च 2025 को मनाए जाने वाले बिहार दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन, प्रभात फेरी, विकासात्मक स्टॉल की प्रदर्शनी, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिहार दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला पदाधिकारी अररिया, श्री अनिल कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य समारोह हाई स्कूल अररिया के प्रांगण में आयोजित होगा, जहां बिहार दिवस 2025 का उद्घाटन एवं स्टॉल अनावरण का कार्यक्रम निर्धारित है। इस बार का बिहार दिवस “उन्नत बिहार, विकसित बिहार” थीम पर आधारित होगा। इस थीम का उद्देश्य राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, सतत विकास और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को उजागर करना है।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन अररिया के सहयोग से बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे मैराथन कार्यक्रम से होगा, जो खेल भवन से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जीरो माइल, चांदनी चौक होते हुए हाई स्कूल अररिया में समाप्त होगी। इच्छुक प्रतिभागी इस हेतु पंजीकरण करा सकते हैं।
मैराथन के उपरांत 7:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, जो हाई स्कूल अररिया से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, काली मंदिर चौक, महिला कॉलेज, गर्ल्स हाई स्कूल, एडीबी चौक से होते हुए पुनः हाई स्कूल अररिया में समाप्त होगी। इसमें कक्षा 5 के ऊपर के स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से होगा, जिसमें “अररिया की आवाज” जूनियर/सीनियर गायन प्रतियोगिता, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान/पुरस्कार वितरण, और अतिथि कलाकारों की प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु अपर समाहर्ता अररिया की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमिटी भी गठित की गई है।
बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय अररिया स्थित सभी सरकारी भवनों को सजाया जाएगा और नीली लाइटिंग की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला नजारत उप समाहर्ता अररिया को दी गई है। इसके अलावा अनुमंडल, प्रखंड, अंचल, और अन्य सरकारी भवनों की लाइटिंग की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रधानों को दी गई है। मुख्य समारोह स्थल हाई स्कूल अररिया में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, डीआरडीए, आईसीडीएस, पीएचईडी, मत्स्य, नगर परिषद, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, कल्याण कार्यालय, श्रम, विद्युत, परिवहन आदि विभागों को स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया है।
सारस न्यूज़, अररिया।