राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज शहर के खगड़ा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लावारिस अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर रेलवे पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज सोनार, पिता नारायण सोनार, निवासी तेघरिया के रूप में हुई है।
