• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फारबिसगंज थानाक्षेत्र के टॉप टेन अपराधियों में से एक मो. खुर्शीद गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

थाना क्षेत्र का गिरफ्तार टॉप टेन अपराधी मो. खुर्शीद का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार से प्राप्त निर्देश के आलोक में फारबिसगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधकर्मी के विरुद्ध अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों ने विशेष छापामारी अभियान चला कर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी किरकिचिया पंचायत के कूढ़ेली वार्ड संख्या 05 निवासी मो. खुर्शीद पिता मो. रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार थानाक्षेत्र के टॉप टेन अपराधी मो. खुर्शीद फारबिसगंज थाना कांड संख्या 425/19 व फारबिसगंज थाना कांड संख्या 975/19 में वांछित था। जबकि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कई इश्तिहार व कुर्की लंबित हैं। साथ ही, यह पूर्व से कई लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के कांड में आरोपित भी रहा है।

गिरफ्तार मो. खुर्शीद से स्थानीय थाना में गहन पूछताछ के उपरांत थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त गिरफ्तार मो. खुर्शीद का आपराधिक इतिहास पुराना रहा है। उसके विरुद्ध फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 142/08, कांड संख्या 90/09, कांड संख्या 102/09, कांड संख्या 319/12, कांड संख्या 47/09, कांड संख्या 447/13, कांड संख्या 452/13, कांड संख्या 650/16, कांड संख्या 861/17, कांड संख्या 881/18, कांड संख्या 959/19, कांड संख्या 1042/19, थाना कांड संख्या 487/22, कांड संख्या 425/19, कांड संख्या 745/18, कांड संख्या 774/22 और राजकीय रेल थाना जोगबनी कांड संख्या 04/10 सहित अन्य कांड दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो. खुर्शीद को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जा रहा है। इस विशेष छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के अलावा, पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदनी सिंहा, प्रीति कुमारी, राजा बाबू पासवान सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *