फांसीदेवा थाने की पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी गिरोह के सरगना मोहम्मद सैदुल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहम्मद रेजाबुल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फांसीदेवा थाने की पुलिस ने सोमवार को सैदुल को लेकर मोहम्मद रेजाबुल के घर पर छापेमारी की थी। पुलिस की आने की भनक लगते ही रेजाबुल नौ दो ग्यारह हो गया था। इसके बाद घर की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान धोखाधड़ी के कई दस्तावेज बरामद किए गए। बाद में रेजाबुल को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार आरोपित सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को फांसीदेवा थाना की पुलिस ने मुख्य सरगना सैदुल की पूछताछ के बाद फांसीदेवा थाना क्षेत्र के चटहाट के निजबाड़ी इलाके के उसके घर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को एटीएम, पासबुक, चेकबुक और स्टाम पेपर बरामद किए। हालांकि मोहम्मद रेजाबुल को इसकी भनक लगते ही वह फरार हो गया। बाद में पुलिस ने तलाश शुरू कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

Leave a Reply