• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पटना में 24 अप्रैल को राजद पंचायत प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन, पूरे बिहार से जुटेंगे कार्यकर्ता।

सारस न्यूज़, अररिया।


राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को शहर के रेफरल अस्पताल रोड स्थित ग्रीन प्लाजा परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद पंचायत राज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक में जिलाध्यक्ष रियाज अनवर, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी और हजरत अली ने प्रदेश अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि 24 अप्रैल को पटना में राजद पंचायत प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पूरे बिहार से कार्यकर्ता भाग लेंगे और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सम्मेलन में शामिल होंगे, साथ ही कई अन्य राष्ट्रीय नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी 17 महीने की सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए। टोला सेवक, तालिमी मरकज, विकास मित्र, और आंगनबाड़ी सेविकाओं का वेतन बढ़ाया गया। साथ ही, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

जिलाध्यक्ष रियाज अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि “माय बहिन मान योजना” और अन्य योजनाएं खासकर महिलाओं के लिए लागू की जाएंगी, जिससे महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अररिया जिला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर राजद के जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे, वरिष्ठ राजद नेता वाहिद अंसारी, प्रकोष्ठ के जिला महासचिव हजरत अली और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *