Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

ईद और रामनवमी के त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, साथ ही गश्ती दल भी सक्रिय रहेगा। उन्होंने आम जनता से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुरेंद्र तांती ने भी जनता से अपील की कि हर साल की तरह इस बार भी त्योहार को शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाएं।

बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सुरेंद्र तांती, थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार, पार्षद बंटी सिन्हा, शितुल सिन्हा, भाजपा नेता वरुण सिंह, गौरव चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा, पूर्व मुखिया शोयब आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *