एफएसएल टीम ने घटनास्थल से संकलित किए साक्ष्य, अग्रतर कार्रवाई जारी।
अररिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 08 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर बच्ची के साथ घटित दुष्कर्म घटना की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी, जहां पीड़ित बच्ची के फर्द बयान के आधार पर गत 26 मार्च को महिला थाना में कांड संख्या 17/25 के तहत पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने 08 वर्षीय बच्ची के साथ घटित दुष्कर्म की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार 27 मार्च को प्राथमिकी नामजद आरोपित बौसी थाना क्षेत्र के अररिया टोला वार्ड संख्या 05 निवासी विकास कुमार (30) पिता जगन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में उचित कागजी कार्रवाई करते कर आरोपित विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इधर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म घटना की जानकारी एसपी अंजनी कुमार को मिलते ही उन्होंने कई दिशा निर्देश महिला थानाध्यक्ष को दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विशेष जानकारी भी प्रेषित किए हैं। एसपी ने बताया है कि एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया गया है। घटना में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply