इस वर्ष ईद-उल-फितर का त्यौहार चन्द्रमा के दृष्टिगोचर होने के आधार पर दिनांक 31.03.2025/01.04.2025 को मनाया जायेगा। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अररिया जिला अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया, श्री अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जारी संयुक्त आदेशानुसार, अररिया अनुमंडल में 54 एवं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 90 स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों तथा अररिया में 02 एवं फारबिसगंज में 07 गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को दिनांक 30.03.2025 के अपराह्न से दिनांक 01.04.2025 तक पर्व समाप्ति या स्थिति सामान्य होने तक अपने स्थान पर बने रहने का निर्देश दिया गया है।
उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के सम्पूर्ण प्रभार में संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के अनुमंडल दण्डाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे तथा महत्वपूर्ण आसूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करायेंगे। प्रखंड के सभी वरीय प्रभारी अपने क्षेत्र के विशेष दण्डाधिकारी के रूप में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाते हुए सभी विधि-व्यवस्था नियंत्रण हेतु निगरानी तथा सतर्कता मूलक आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, ओ०पी० अध्यक्ष अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी आसूचना संग्रह हेतु निदेशित करेंगे।
ईद पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में संचालित रहेगा, जिसका दूरभाष सं० 06453-222309 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्री शंभू कुमार रजक, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, अररिया रहेंगे। वहीं प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री सानियाल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अररिया रहेंगे। इस पर्व के अवसर पर जिला संयुक्त आदेश में प्रतिनियुक्त सुरक्षित दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल को जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहने तथा प्रभारी पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल नियंत्रण कक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज के क्रमशः दूरभाष संख्या 06453-222020 एवं 06455-295202 पर दिनांक 30.03.2025 से दिनांक 01.04.2025 तक कार्यरत रहेगा।
यातायात व्यवस्था के तहत संभावित भीड़ को देखते हुए वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया इस दौरान वाहन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलायेंगे। सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण स्थलों पर साफ-सफाई हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सिविल सर्जन, अररिया को सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष आकस्मिक दवाओं की सुविधा के साथ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार अग्निशाम दस्ता, अररिया को तैयार अवस्था में रहने का निर्देश दिया गया है। अधीक्षक, मद्य निषेध, अररिया पर्व को देखते हुए अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण को पूर्णतः रोकने हेतु छापेमारी दल का गठन कर प्रतिदिन कार्रवाई करने, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज को संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यकतानुसार विडियोग्राफर एवं सीसीटीवी एवं ड्रॉप गेट लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर वायरल टेक्स्ट एवं वीडियो मैसेज पर भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को कड़ी निगरानी रखने तथा कहीं से भी सूचना प्राप्त होने पर अविलंब वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऐसे अफवाहों का खंडन करेंगे और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के विरुद्ध आईपीसी एक्ट एवं आईटी एक्ट के सुसंगत प्रावधान के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेंगे। ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर जिला के सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री राज मोहन झा, अपर समाहर्ता, अररिया एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०), अररिया रहेंगे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply