देवी आराधना का महापर्व चैती नवरात्र पर चौथे दिन बुधवार को भी भक्त मंदिरों में माता की पूजा के लिए पहुंच रहे थे। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा और स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। वहीं, सुभाष पल्ली चौक, खगड़ा, नेपालगढ़ कॉलोनी, डेमार्केट शीतला मंदिर में बुधवार की शाम को माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। माता का पट गुरुवार की सुबह खुलेगा।डुमरिया काली मंदिर परिसर, खगड़ा दुर्गा मंदिर, पश्चिम पाली दुर्गा मंदिर और उत्तर पाली मंदिर में मां दुर्गा की स्थाई प्रतिमा स्थापित है, जहां पूजा-अर्चना जारी है।
नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में सुबह से ही पूजा करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा की जा रही है।
अलग-अलग दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जा रही है। शहर के कई स्थानों पर भव्य पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है। मंदिरों में संध्या आरती का आयोजन भी हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply