• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कृषि विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री शुरू।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

कृषि विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री शुरू की गई है। यह कार्य कृषि समन्वयक एवं राजस्व विभाग के हल्का कर्मचारी के द्वारा संयुक्त रूप से 07 अप्रैल 2025 से प्रारंभ किया गया है।

फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने पर किसानों को 24 घंटे के अंदर एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी, जो कृषि विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी, फसल सहायता योजना आदि का लाभ उठाने के लिए आवश्यक होगी।

यह कार्य जिले के प्रत्येक प्रखंड में चयनित दो-दो राजस्व ग्रामों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रारंभ किया गया है। ग्रामवार विवरणी निम्नलिखित है:

  • बहादुरगंज प्रखंड
    • भाटाबाड़ी पंचायत, भाटाबाड़ी ग्राम: 9525730429
    • भोरहद पंचायत, भोरहद ग्राम: 9473354362
  • दिघलबैंक प्रखंड
    • तुलसिया पंचायत, तुलसिया ग्राम: 6202017839
    • धनतोला पंचायत, धनतोला ग्राम: 6202017839
  • किशनगंज प्रखंड
    • बेलवा पंचायत, बेलवा ग्राम: 9973965154
    • महीनगाँव पंचायत, महीनगाँव ग्राम: 9973965154
  • कोचाधामन प्रखंड
    • सोन्था पंचायत, सोन्था ग्राम: 8406818668
    • मोधों पंचायत, हरी भाषा ग्राम: 8406818668
  • पोठिया प्रखंड
    • दामलबाड़ी पंचायत, बगलबाड़ी ग्राम: 9431423200
    • कोल्था पंचायत, मरिया ग्राम: 9431423209
  • टेढ़ागाछ प्रखंड
    • हाटगांव पंचायत, हाटगांव ग्राम: 9470613006
    • फूलवरिया पंचायत, फूलवरिया ग्राम: 7633011277
  • ठाकुरगंज प्रखंड
    • दुधौटी पंचायत, दुधौटी ग्राम: 8789990327
    • कुचल पंचायत, कुचल ग्राम: 9431812785

सभी किसान अपना आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर संबंधित पंजीकरण शिविर में भाग लें और पंजीकरण अवश्य करवाएं। अन्यथा वे विभागीय योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक अथवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *