सारस न्यूज़, अररिया।
आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत विशेश्वर स्थान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल ने बुधवार को फैंसी मार्केट के पास स्थित अपने काकार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्री जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा में फारबिसगंज एवं आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस ऐतिहासिक जनसभा में शामिल होने के लिए जागरूक एवं प्रेरित कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज एक विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया, जो फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रधानमंत्री की सभा के संबंध में लोगों को जानकारी देगा और भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।
अनूप जायसवाल ने विश्वास जताया कि फारबिसगंज से उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मधुबनी पहुंचकर इस जनसभा को सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल के साथ-साथ पवन सिंह, विशाल देव, अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी, अमित विश्वास, संतोष विश्वास, राजेन्द्र शर्मा, तपन मित्रा, अमित सिंह, राजन सिंह, संतोष शर्मा, बिपिन मंडल, अजीत राय एवं विक्की रजत सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
