सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।
नक्सलबाड़ी: खोरीबाड़ी प्रखंड के डांगुजोत स्थित श्री श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ की सफलता को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में अष्टयाम यज्ञ को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र में समिति द्वारा 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजित किया जाता है। उसी कड़ी में इस वर्ष भी आगामी 20 मई को अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किए जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। कमेटी के अरविंद यादव ने बताया कि 20 मई को सबसे पहले कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के लिए 151 कलश रखी गई है। इसके अलावा रामलीला, खिचड़ी की व्यवस्था व रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण चंदन साह, जोगी साह, अर्जुन साह, शंभु साह, बसंत महतो, शिवकुमार महतो, देवकुमार महतो व समेत अन्य मौजूद थे।