• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाकुरगंज एवं पोठिया प्रखंड को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए किशनगंज जिले के ठाकुरगंज एवं पोठिया प्रखंड को राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

सम्मान समारोह एवं उपलब्धि विवरण
दिनांक 26 अप्रैल 2025 को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्रीनगर में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज श्री अहमर अब्दाली एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोठिया मो० आसिफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत:

  • ठाकुरगंज प्रखंड को आवंटित 3251 लक्ष्यों में से 3240 लाभुकों को स्वीकृति दी गई।
    • 3095 लाभुकों को प्रथम किस्त, 2443 को द्वितीय किस्त और 650 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया।
    • 537 लाभुकों के आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराए गए।
  • पोठिया प्रखंड को आवंटित 3372 लक्ष्यों में से 3361 लाभुकों को स्वीकृति दी गई।
    • 3227 लाभुकों को प्रथम किस्त, 2289 को द्वितीय किस्त और 629 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया।
    • 411 लाभुकों के आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराए गए।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में:

  • ठाकुरगंज प्रखंड में आवंटित 2168 लक्ष्यों में से 1863 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 1564 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया।
  • पोठिया प्रखंड में आवंटित 2642 लक्ष्यों में से 2464 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 2159 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया।

राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों के आधार पर ठाकुरगंज और पोठिया प्रखंडों ने बिहार राज्य में टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं उप विकास आयुक्त, किशनगंज के सतत पर्यवेक्षण एवं प्रखंड के समर्पित आवास कर्मियों के प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *