समाहरणालय किशनगंज के सभागार में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी किशनगंज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान, गव्य, पशुपालन, विद्युत, सहकारिता, मत्स्य समेत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उर्वरक की बिक्री पर सतत निगरानी रखी जाए तथा नियमित रूप से उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं छापामारी की जाए। अनियमितता पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।
फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए बताया गया कि भारत सरकार की AgriStack परियोजना के अंतर्गत किसानों के फार्मर आईडी बनाने हेतु बिहार भूमि डाटाबेस को समेकित कर राजस्व ग्रामवार ऑनलाइन बकेट तैयार किया गया है। इसके माध्यम से जिले के 107 राजस्व ग्रामों में कैंप आयोजित कर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। इस कार्य में कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी सहायक मोड में कार्य कर रहे हैं।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य की नियमित समीक्षा की जाए और इसमें और तेजी लाई जाए। सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे कैंप में राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और भूमि दावे से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण करें।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन), सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक (शस्य प्रक्षेत्र), जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रभारी जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply