• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हरे रामा-हरे कृष्णा की गूंज के साथ चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड संख्या 30 में महाप्रभु सतनाम संघ के तत्वावधान में चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हरे रामा-हरे कृष्णा के मंत्रोच्चार के साथ संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह से ही संकीर्तन और मंत्रोच्चार के साथ वातावरण भक्ति में डूबा रहा। चारों ओर हरे रामा-हरे कृष्णा की मधुर गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने रासलीला का सुंदर मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

हरिनाम संकीर्तन के सचिव एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, वे भक्ति के रंग में सराबोर हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि महाप्रभु सतनाम संघ का यह हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम 24 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था और 27 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा।

इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन समिति के अध्यक्ष रामनारायण भर, सचिन राजा सिंह, नागेश्वर शर्मा, राजेश चौहान, शंकर दास, जय बर्मन, शशांक सिंह, विशाल पाल, राहुल दास सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *