• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आमबाड़ी ग्राम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।


शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बहादुरगंज प्रखण्ड के आमबाड़ी ग्राम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। विश्व कल्याण की कामना के साथ यजमानों ने बारी-बारी से यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की।

देव मंच से विद्वानों की टोली ने विधिपूर्वक यज्ञ संपन्न कराया। टोली नायक ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य ध्यान, साधना और सामाजिक कल्याण है। यह यज्ञ मानसिक शुद्धि, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है।

महायज्ञ के दौरान विभिन्न वैदिक संस्कार भी संपन्न हुए, जिनमें नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ और दीक्षा संस्कार शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के विशेष अवसरों पर इन संस्कारों को पूर्ण कर यज्ञ को और भी पावन बना दिया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अमल कुमार सिन्हा, शम्भू कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, रमेश सिन्हा, आशुतोष कुमार, तथा देव मंच से टोली नायक गन्धर्व सिंह, मदन सिंह, सदानंद सिंह, बागेश्वर सिंह, महान दास, जगदीश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही ट्रस्टी सुदामा राय, सहायक ट्रस्टी मिक्की साहा, नवीन मल्लाह, कुष्पक राय, जिला संयोजक सौरभ कुमार और आमबाड़ी के भाई-बहन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *