Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, भक्तों ने किया विधिवत पूजन।


सारस न्यूज, अररिया।

भरगामा प्रखंड के आदिरामपुर ब्राह्मण टोला सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। संजय मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
भक्तों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूप, दीप, नैवेद्य व हवन सामग्री से पूजा-अर्चना की। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज व भक्ति भाव की छटा देखने को मिली।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख शुक्ल तृतीया को भगवान विष्णु ने अपने छठे अवतार के रूप में परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि व माता रेणुका के घर में लिया था। उन्होंने अत्याचार व अधर्म के विरुद्ध 21 बार धरती को आततायियों से मुक्त किया।
इस अवसर पर संजय मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, चन्द्रानंद झा चाणक्य, पंकज मिश्र, बौआ झा, धिरेन्द्र मिश्र, गजेंद्र झा, सागर झा, सुमन झा, प्रमोद मिश्र, अमरेंद्र झा, शंकर झा, कामेश्वर झा, चंदन झा, नितिश मिश्र, रूपेश मिश्र, कन्हैया झा, ललित झा, धीरज झा, राजेश झा, कमलानंद झा, तारकेश्वर झा, गणेश मिश्र, रूपक मिश्र, गौरव झा, सन्नी झा, आशीष झा, अंबिका झा, विवेकानंद झा, बासुकीनाथ मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *