Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

 उप श्रमायुक्त, मुख्यालय, बिहार का संचिका संख्या-01/सी0एल- 10-13/2015 श्र0सं0-2029 पटना, दिनांक- 17.02.2025 के आलोक में राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन के अवसर पर विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम जिला किशनगंज में चलाया गया। इस कार्यकम में उप विकास आयुक्त, किशनगंज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बाल रैली निकालकर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया गया साथ ही वाहन (टोटो) के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, किशनगंज, श्रम अधीक्षक, किशनगंज, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, कोचाधामन तथा सभी NGO’S के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देदश्य राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन अर्थात बाल श्रम से मुक्त किशनगंज के बारे में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक कर उन्हें अपने दुकानों / प्रतिष्ठानों में बाल श्रम नहीं कराया जाय, इस संबंध में जागरूक करना था। बाल श्रम करते हुए पकड़े जाने पर नियोजक को 20,000 रू० जुर्माने का प्रावधान है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *