राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में भारत स्काउट और गाइड कार्यालय किशनगंज के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का गुरुवार के दिन विधिवत समापन हो गया। बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार भारत स्काउट और गाइड किशनगंज स्थित कार्यालय परिसर में प्रशिक्षकों का दिनांक 28/04/25 से तीन दिवसीय प्रशिक्षण स्काउट गाइड झंडोतोलन के साथ प्रारंभ हुआ था। जहां बतौर प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता द्वारा प्रशिक्षकों को प्रवेश कोर्स सहित फील्ड एक्टिविटी की संक्षिप्त जानकारी दी गई। इसी क्रम में गुरुवार के दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। वहीं मौके पर मौजूद जिला सचिव मो. अबू रेहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत जिले भर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षकों को सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला सचिव मो. अबू रेहान, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुशील कुमार गुप्ता, जिला काउंसलर देवाशीष चटर्जी, जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह, गाइड सीमा कुमारी, ओली कुमारी, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी, स्काउट कन्हैया कुमार मौजूद रहे।
