Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 08 मई 2025, बृहस्पतिवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
💼 व्यवसाय: राजनीति या समाजसेवा में जुड़े लोग अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आय बढ़ाने के लिए नए कदम उठ सकते हैं।
❤️ स्वास्थ्य: पहले से चल रही स्वास्थ्य समस्याएं अब काफ़ी हद तक ठीक हो सकती हैं।
उपाय: आज के दिन किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।


वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
💼 व्यवसाय: कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में सुधार रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें।
❤️ स्वास्थ्य: संतान की उन्नति से मानसिक संतोष मिलेगा।
उपाय: मीठी चीज़ों का दान करें।


मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
💼 व्यवसाय: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। शासन से लाभ मिल सकता है।
❤️ स्वास्थ्य: जीवनसाथी से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र धारण करें।


कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
💼 व्यवसाय: आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
❤️ स्वास्थ्य: माताजी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।


सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
💼 व्यवसाय: नए दोस्त बनेंगे, सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे।
❤️ स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें।
उपाय: किसी अजनबी को पैसा उधार देने से बचें।


कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
💼 व्यवसाय: प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा।
❤️ स्वास्थ्य: लापरवाही न बरतें, कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
उपाय: दुर्गा मंत्र का जाप करें।


तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
💼 व्यवसाय: प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
❤️ स्वास्थ्य: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, मानसिक अशांति हो सकती है।
उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।


वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
💼 व्यवसाय: कामकाज में खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक मामलों को घर पर ही सुलझाएं।
❤️ स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।
उपाय: श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करें।


धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
💼 व्यवसाय: कार्यभार बढ़ेगा, जूनियर्स से मदद लें। योजनाओं को गति मिलेगी।
❤️ स्वास्थ्य: वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।


मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
💼 व्यवसाय: संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार में सुधार होगा। शेयर बाज़ार से हानि संभव।
❤️ स्वास्थ्य: यात्रा में सावधानी रखें। तनाव से दूर रहें।
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।


कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
💼 व्यवसाय: नई नौकरी की संभावना बन रही है। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
❤️ स्वास्थ्य: संतान की चिंता हो सकती है। बजट बनाकर खर्च करें।
उपाय: जल में कच्चा दूध मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।


मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
💼 व्यवसाय: मित्रों के साथ यात्रा का योग है। कार्यों में आनंद आएगा।
❤️ स्वास्थ्य: पिताजी से रिश्तों में सुधार होगा, खानपान पर ध्यान दें।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *