सारस न्यूज़, अररिया।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य एवं वरिष्ठ नेता जयरानी यादव के पति चंद्रशेखर यादव के निधन पर पार्टी की ओर से एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह सभा वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शोकसभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अशोक सिंह ने चंद्रशेखर यादव को याद करते हुए कहा, “वे समाजसेवा, संगठन और सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहे। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
सभा में उपस्थित नेताओं ने चंद्रशेखर यादव के व्यक्तित्व और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक संघर्षशील, ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता बताया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल थे:
भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, ललित झा, जयप्रकाश पोद्दार, सुबोध यादव, सौरव सिंह, कौशल सिंह भदौरिया, दीपक कुमार मुन्ना, पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु, रघुनंदन साह, संजय झा, यदुनंदन मेहता, संजय मेहता, शशिकांत राय, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र मिश्रा, चंदन सिंह और अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता।
सभी उपस्थित लोगों ने शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।