अररिया: महिला थाना, अररिया की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक घोषणा करते हुए विधिवत रूप से इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान एसआई सुधा कुमारी ने घर के बाहर नोटिस चिपकाया, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।
महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई महिला थाना कांड संख्या 12/25 के तहत की गई है, जिसमें आरोपी मो. मुस्ताक (पिता मोइनउद्दीन), निवासी शेरलंघा, वार्ड संख्या-04, जोकीहाट थाना क्षेत्र, फरवरी माह में हुई दुष्कर्म की एक घटना के बाद से फरार चल रहा है।
पुलिस द्वारा जारी इश्तिहार में स्पष्ट किया गया है कि यदि आरोपी निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी तथा आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस अभियान में महिला थाना की एसआई सुधा कुमारी, अन्य महिला पुलिसकर्मी तथा स्थानीय थाना पुलिस भी शामिल रही।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply