एसपी अंजनी कुमार के दिशा-निर्देशों पर जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस अभियान की जानकारी साझा की गई है। इसमें बताया गया कि सभी थाने द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान कई वाहन जब्त किए गए और कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। इस अभियान के चलते वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने न केवल वाहन की डिक्की की जांच की, बल्कि सभी आवश्यक कागजात की भी गहनता से जांच की। बिना कागजात के पाए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जांच के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और वाहन के सभी कागजात सही रखने की सलाह दी गई। इसके अलावा बाइक पर तीन सवारों पर विशेष ध्यान दिया गया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply