• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: भारत-नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी क्वार्टर मोड़ में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बिस्वजीत घोष के रूप में हुई है। वह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के रथखोला का निवासी था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति बुलेट बाइक से नक्सलबाड़ी की ओर जा रहा था। उसी दौरान सिलीगुड़ी से आ रही एक डंपर की चपेट में आ गया, जिसके कारण उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। मृतक व्यक्ति को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *