Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 12 मई 2025, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

💼 व्यवसाय: महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। प्रॉपर्टी डीलिंग में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट की समीक्षा करें, नहीं तो सहकर्मियों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
❤️ स्वास्थ्य: मानसिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। संतान की प्रतियोगिता में जीत से घर का माहौल प्रसन्न रहेगा।
उपाय: आज लाल रंग के वस्त्र धारण करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

💼 व्यवसाय: लेनदेन में सतर्क रहें, आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में अत्यधिक निवेश से बचें। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोग नई जगह अप्लाई करें।
❤️ स्वास्थ्य: पारिवारिक तनाव रह सकता है। यात्रा में आवश्यक दवाइयाँ साथ रखें।
उपाय: सफेद कपड़े पहनें और दुर्गा जी को पंचमेवा चढ़ाएं।


मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

💼 व्यवसाय: सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर की साज-सज्जा में रूचि बढ़ेगी।
❤️ स्वास्थ्य: जीवनसाथी से कोई बात छुपाने से विवाद हो सकता है। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में आएगा।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र धारण करें और तुलसी में जल अर्पित करें।


कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

💼 व्यवसाय: व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से चलें। राजनीति में सफलता मिल सकती है। काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
❤️ स्वास्थ्य: शरीर में कोई परेशानी हो तो अनदेखी न करें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: चांदी का कोई वस्तु दान करें और माता दुर्गा का स्मरण करें।


सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

💼 व्यवसाय: नया काम शुरू करने का उत्तम समय है। अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखें। पार्टनरशिप में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
❤️ स्वास्थ्य: मानसिक संतुलन बनाए रखें, जिम्मेदारियों से न डरें। पारिवारिक मामलों को सार्वजनिक न करें।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और तांबे का सिक्का पानी में प्रवाहित करें।


कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

💼 व्यवसाय: धन-धान्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। ससुराल पक्ष से उधारी से पहले विचार करें।
❤️ स्वास्थ्य: बॉस से मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

💼 व्यवसाय: आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। विरोधी सतर्क रहेंगे। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें।
❤️ स्वास्थ्य: संतान गलत संगति में जा सकती है, ध्यान दें। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें और लक्ष्मी जी का ध्यान करें।


वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

💼 व्यवसाय: माहौल सकारात्मक रहेगा। बिज़नेस में मनमानी से बचें। पार्टनरशिप से लाभ होगा।
❤️ स्वास्थ्य: विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से संबंधित सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मनमुटाव संभव।
उपाय: लाल चंदन का तिलक करें और शिव मंदिर में जल चढ़ाएं।


धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

💼 व्यवसाय: वाद-विवाद से बचें, गलतफहमी से सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
❤️ स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे।
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ की पूजा करें।


मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

💼 व्यवसाय: विपरीत परिस्थिति में धैर्य रखें। व्यवसाय में समस्याएं बनी रहेंगी। परिजनों की याद सताएगी।
❤️ स्वास्थ्य: घर के बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक तनाव कम होगा।
उपाय: काली उड़द का दान करें और शनिदेव को तेल चढ़ाएं।


कुंभ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

💼 व्यवसाय: बुद्धि और विवेक से काम लें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
❤️ स्वास्थ्य: संतान से खुशखबरी मिलेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
उपाय: नीले फूल जल में प्रवाहित करें और शनि मंत्र का जाप करें।


मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

💼 व्यवसाय: रोजगार की तलाश करने वालों को अवसर मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश सफल होगी।
❤️ स्वास्थ्य: परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में नई समस्या उभर सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *