सारस न्यूज, अररिया।
मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर अररिया एसपी अंजनी कुमार ने अचानक नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना परिसर में घूम-घूम कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी राम पुकार सिंह, साइबर थाना की पुलिस उपाधीक्षक रजिया सुल्तान, नगर थाने के पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।