सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41 वीं वाहिनी के मदनजोत कंपनी जवानों ने भारत–नेपाल पर चलाए जा रहे तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को अर्जेंटीना पापकार्न 10 बैग और 3750 चाइनीज लाइटर जब्त किया है। हालांकि इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बाद में एसएसबी ने जब्त अर्जेंटीना पापकार्न और चाइनीज गैस लाइटर को पानीटंकी कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी सूत्रों ने बताया जब्त अर्जेंटीना पापकार्न और चाइनीज लाइटर को नेपाल से भारत लाया जा रहा था। उसी दौरान एसएसबी ने जब्त कर लिया। मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे।
