सारस न्यूज, अररिया।
आज दिनांक 18 मई 2025 को राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद, सीपीआई के जिला सचिव मो. नौशाद आलम, गेना लाल महतो, सीपीएम के जिला सचिव रामविनय राय, विजय शर्मा, भाकपा माले के जिला सचिव रामविलास यादव, इंद्रानंद सिंह, विकासशील इंसाफ पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामानंद निषाद, रणधीर कुमार, राजद के जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, जिला उपाध्यक्ष मो. सरवर आलम, अररिया राजद नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास, कमाले हक, धनंजय यादव, मयंक पासवान, सीपीआई के चंद्रशेखर, अंजार आलम, रुबेदा खातून, मो. अयूब सहित इंडिया गठबंधन दलों के जिला के वरीय नेता एवं पदाधिकारी तथा प्रखंड अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे।
मनीष यादव ने बताया कि बूथ, पंचायत व प्रखंड स्तर पर भी इसी प्रारूप में समन्वय समिति की बैठक होगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है और आने वाले विधानसभा चुनाव में अररिया की सभी सीटों पर महागठबंधन चुनाव जीतेगा।
वामदलों एवं वीआईपी के नेताओं ने भी अपने विचार रखे।