• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अवैध हथियार व विदेशी शराब की तस्करी मामले में फरार नीरज मल्लिक गिरफ्तार।


सारस न्यूज, अररिया।

गत 13 मार्च को नगर थाना पुलिस ने बस स्टैंड एबीसी नहर समीप वार्ड संख्या 16 स्थित नीरज मल्लिक, पिता किसुन मल्लिक के घर में अवैध तस्करी के सामान मिलने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की थी। छापेमारी के क्रम में नीरज मल्लिक के घर से दो अवैध पिस्टल, 02 कारतूस व 05 कार्टन में 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।

छापेमारी के बाद नगर थाना पुलिस में शामिल पुअनि अमित कुमार, पिता राजेंद्र यादव ने स्वयं लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही फरार आरोपी नीरज मल्लिक, पिता किसुन मल्लिक, व तत्काल गिरफ्तार उसकी मां मानती देवी, पति किसुन मल्लिक के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 113/25 में आर्म्स एक्ट व बिहार मद्य निषेध सह उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसको लेकर एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अग्रिम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुअनि अमित कुमार के द्वारा महिला पुलिस पदाधिकारी एवं बल के सहयोग से मानती देवी, पति किसुन मल्लिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

वहीं, अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल दूसरे आरोपित नीरज मल्लिक, पिता किसुन मल्लिक की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी जारी थी। इसी दौरान गत 20 मई को नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआई अंकुर कुमार ने नीरज मल्लिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

साथ ही इस गिरफ्तारी के दौरान पुअनि अंकुर जख्मी भी हुए। गिरफ्तारी टीम में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, पुअनि शिल्पा कुमारी, पुअनि अंकुर कुमार सहित नगर थाना का सदल बल शामिल था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *