नगर थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन-तीन ग्राम स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में पहली आरोपी बुआरीबाद निवासी साजदा उर्फ रुखसाना, पिता रिजवान, और दूसरी आरोपी नूर सदी, पिता मोहम्मद शाहनवाज, निवासी गैयारी जीरो माइल शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कुल 6 ग्राम स्मैक बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी नूर सदी पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी जा चुकी है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी और कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है और दोनों को नगर थाना कांड संख्या 208/25 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply