प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत स्थित जहद गांव में मंगलवार को ज़मीनी विवाद को लेकर दो समुदायों—मंडल व आदिवासी—के बीच जबरदस्त हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प के दौरान गोली चलने की भी आवाज़ सुनी गई, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
घटना की जानकारी मिलते ही भरगामा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची व हालात को काबू में किया। हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ भरगामा थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की व दोनों पक्षों से दो-दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में: कांड संख्या 169/25 (आदिवासी पक्ष):
तल्लू मुर्मू
मनोज मुर्मू
बाबूलाल मुर्मू (सभी निवासी – जहद, धनेश्वरी, वार्ड संख्या 3)
कांड संख्या 170/25 (मंडल पक्ष):
राजा मंडल उर्फ राजकुमार मंडल (निवासी – तोनहा, वार्ड संख्या 3)
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान व घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर जांच की गई व दोनों पक्षों के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ज़मीनी विवाद की पृष्ठभूमि व झड़प के कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में गश्त तेज कर दी है
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply