सारस न्यूज, अररिया।
एसपी अररिया के निर्देशानुसार फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जून 2024 में घटित लूट की एक घटना का सफल उद्भेदन किया और लंबे समय से फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पासवान, पिता विनोद पासवान, निवासी रेवाही वार्ड संख्या 14, थाना नरपतगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में लूटी गई मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। यह गिरफ्तारी लूट कांड संख्या 404/24 के तहत की गई।
इसके अलावा, छापेमारी के दौरान एक अन्य मामले में जानलेवा हमला और मारपीट से जुड़े आरोपी को भी दबोच लिया गया। आरोपी श्याम सुंदर पासवान, पिता सुरेश पासवान, निवासी रहमतगंज रेवाही वार्ड संख्या 05, थाना नरपतगंज, जिला अररिया को कांड संख्या 221/25 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ अनि प्रीति कुमारी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अमित राज सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और बल भी शामिल थे।
यह अभियान थानाक्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।