• Sun. Mar 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राज्य महिला फिडे रेटिंग शतरंज में धान्वी व दृष्टि की भागीदारी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।


पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में 24 मई से 6 दिवसीय बिहार राज्य महिला फिडे रेटिंग इनामी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 150 से अधिक महिला शतरंज खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

इन खिलाड़ियों में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए धान्वी कर्मकार एवं दृष्टि दिया प्रामाणिक भी प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं।

इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और वरीय संयुक्त सचिव एवं कोच कमल कर्मकार ने बताया कि धान्वी, श्री कर्मकार की पुत्री हैं, जबकि दृष्टि रूईधासा निवासी रंजीत कुमार की पुत्री हैं। टीम मैनेजर के रूप में कुनाल कर्मकार मौजूद हैं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना करते हुए जिला शतरंज संघ परिवार के पदाधिकारियों – कमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, मोहम्मद कलीमुद्दीन, राकेश जैन, विमल मित्तल, डॉ. एम. आलम, मनोज गट्टानी, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, सुनील कुमार जैन, आलोक कुमार, रवि राय, डॉ. शेखर जालान, आसिफ इकबाल, सुनील कुमार अग्रवाल, मनीष कासलीवाल, डॉ. एम.एम. हैदर, मुनव्वर रिज़वी, श्रीमती कमोलिका चक्रवर्ती सारस्वत, डॉ. नुसरत जहां व अन्य ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *