• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लेनदेन विवाद में घायल 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में पसरा मातम।

सारस न्यूज, अररिया।

मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 07 स्थित गोस्वामी टोला में करीब पंद्रह दिन पहले हुए आपसी लेनदेन के विवाद में घायल हुए 55 वर्षीय शंभु गोस्वामी की पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक के बेटे अक्षय कुमार गोस्वामी ने बताया कि झड़प के दौरान उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।

शंभु गोस्वामी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ दिया है।

परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है और न ही किसी तरह की जानकारी दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। परिजन अब न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *