एक गृहिणी की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कविता राय (22) के रूप में हुई है। वह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के जोतिया जोत की निवासी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को बरसात के समय गृहिणी अपने घर के सामने खाना बनाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा करने गई थी। उसी समय एक जहरीले सांप ने गृहिणी को डस लिया। हालांकि गृहिणी को पता नहीं चला। रात में जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उनके परिवार के सदस्य उन्हें नक्सलबाड़ी अस्पताल ले गए। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज व अस्पताल भेज दिया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने गृहिणी को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों को पता चला कि मृतक की मौत सांप के डसने से हुई है।
आज सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, स्थानीय लोग वहां इकठ्ठा हो गए और उन्होंने सांप को देखा। खबर मिलते ही टूकरियाझाड़ वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सांप को पकड़ कर ले गए। वन विभाग के अनुसार सांप को गहरे जंगल में छोड़ा दिया जाएगा ।
सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

Leave a Reply