• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बकरीद पर्व को लेकर अररिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील।

सारस न्यूज़, अररिया।


आगामी बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को नगर थाना, अररिया में सदर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने की, जबकि एसडीओ रवि कुमार और एएसपी सह एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने संयुक्त रूप से बैठक का संचालन किया।

बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में हरसंभव सहयोग देंगे।

🔸 प्रशासन की तैयारियाँ:

नवपदस्थापित सदर एसडीओ रवि कुमार ने बैठक में बताया कि प्रशासन ने पर्व के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

  • संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
  • चौक-चौराहों पर सघन पुलिस गश्ती की व्यवस्था रहेगी।
  • असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर कहीं कोई गलत सूचना या संदेहजनक गतिविधि दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

🔸 सोशल मीडिया पर सतर्कता की अपील:

बैठक में विशेष रूप से यह आग्रह किया गया कि कोई भी व्यक्ति कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें।
जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे समाज में सतर्कता का संदेश फैलाएँ और कुर्बानी को खुलेआम न कर पर्दे में करें, ताकि किसी समुदाय की भावनाएँ आहत न हों। इसके साथ ही अपशिष्ट पदार्थों को सही तरीके से मिट्टी में दबाने की सलाह दी गई।

🔸 पुलिस प्रशासन की अपील:

एएसपी सह एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान आवश्यक है और बकरीद को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 06 और 07 जून को पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान

  • ईदगाहों पर नमाज़ के समय भी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
  • दो दिनों तक चलने वाले पर्व पर प्रशासन की विशेष निगरानी बनी रहेगी।
    उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या उत्तेजक कार्य से बचें।

🔸 बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

इस शांति समिति बैठक में कई ग्राम पंचायतों और नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
प्रमुख रूप से

  • रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सिंह
  • कुसियारगांव पंचायत के मुखिया माणिकचंद सिंह
  • मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र,
  • उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह,
  • कमाले हक, नवली नवाब, सुष्मिता ठाकुर, रणधीर सिंह,
  • बीडीओ अनुराधा कुमारी, सीओ अजय कुमार
    तथा अररिया नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद और थाना क्षेत्र के थानाध्यक्षगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *